छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर की ठोकर से 2 युवतियों की मौत

Nilmani Pal
27 Sept 2022 9:03 AM IST
ट्रैक्टर की ठोकर से 2 युवतियों की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग में बड़ा हादसा
धमतरी। मगरलोड में सड़क हादसे में 2 सहेलियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। तीनों एक ही स्कूटी में सवार थी। यह घटना जिला के मगरलोड थाना क्षेत्र की है। कल देर शाम खैरझिटी स्थित बेलौदी नहर के पास ये हादसा हुआ।

टीआई राजेश जगत ने बताया कि क्षमा और भारती नाम की दो युवती एक साथ एक फार्मा कंपनी में काम करती थीं। दोनों सहेली अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से दवा का आर्डर लेने मगरलोड की ओर जा रहे थीं।बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीनों लोगों को चपेट में लेकर कुचल दिया। स्कूटी में सवार दोनों युवती ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Next Story