छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा में 2 दोस्तों की मौत, ट्रक में जा टकराई बाइक

Nil dhankar
24 Aug 2025 1:22 PM IST
गोबरा नवापारा में 2 दोस्तों की मौत, ट्रक में जा टकराई बाइक
x
छग

रायपुर। गोबरा नवापारा में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नवागांव के निवासी डेमन साहू (40 वर्ष) और जितेंद्र ध्रुव (40 वर्ष) दोनों दोस्त हैं। दोनों के घर आसपास में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त शनिवार को किसी काम से दूसरे गांव गए थे। रात में वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवागांव-रायपुर रोड पर नवागांव से 1 किमी दूर रात करीब 9.15 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक लोहे की छड़ों से भरा हुआ था। ट्रक अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा था। ड्राइवर ने किसी प्रकार का संकेतक भी नहीं लगाया था।

दोनों युवकों की बाइक तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक नहीं दिख पाया। वे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। जिससे उनका सिर फट गया और शरीर के कई अन्य जगह चोटे आई है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


Next Story