छत्तीसगढ़

2 ड्रग डीलर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की नशीली दवा की खेप

Nil dhankar
28 April 2022 4:13 PM IST
2 ड्रग डीलर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की नशीली दवा की खेप
x

कोरबा। कोरबा जिले में नशीली दवा की खेप के साथ दो सौदागर को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक ये सौदागर बिहार से प्रतिबंधित इंजेक्शन लेकर कोरबा पहुंचे थे। जिन्हें कोरबा पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों से 435 नग एम्पुल बरामद किये गए है जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों में बैगिंनडभार निवासी पकंज शर्मा और पथरीपारा निवासी सुमित कुमार बेहरा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नशीली दवा बेचने के मामले में पहले भी आरोपी पंकज पकड़ा जा चुका है। मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Next Story