छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: तालाब में मिली 2 लाशें, मासूमों की डूबने से मौत

Nilmani Pal
20 July 2024 5:51 PM IST
Chhattisgarh: तालाब में मिली 2 लाशें, मासूमों की डूबने से मौत
x
छग

बालोद balod news। जिले के डौकीडीही गांव Daukidihi Village में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार, डौकीडीही गांव में मुरुम के लिए खोदे गए भाटापारा तालाब के पास कल शुक्रवार की शाम 7 बजे दो बच्चे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए. उनके परिजन जब उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो एक बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला. chhattisgarh

इस दौरान देखा गया कि दोनों बच्चे तालाब में डूबे हुए थे. जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया और फौरन अंडा के ज्योति नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उनके शवों को रात में घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. मृतकों का नाम लक्की साहू (उम्र 4 वर्ष) और मयंक साहू (उम्र 4 वर्ष) बताया जा रहा है.

Next Story