छत्तीसगढ़

पुलिस विभाग से 2 आरक्षक बर्खास्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप

Nil dhankar
30 March 2022 5:00 PM IST
पुलिस विभाग से 2 आरक्षक बर्खास्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप
x
छग

दुर्ग। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बाबत दुर्ग पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर 15.01.2013 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह 30.3.2022 से '' सेवा से पृथक'' किया गया।

नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर दिनांक 01.02.2011 को भर्ती हुआ था। नवआरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर अपने कार्य एवं आचरण में सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षक के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह को 30.03.2022 से ''सेवा से पृथक'' किया गया।

Next Story