छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Nilmani Pal
17 Nov 2025 8:53 AM IST
तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
x
छग

बिलासपुर। अवकाश के दिन चार छात्रों के लाल खदान स्थित महमंद तालाब में डूबने की दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। दोपहर नहाने पहुंचे ये चार छात्र अचानक गहरे पानी में फंस गए। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो को SDRF की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने संघर्ष करते हुए दो छात्रों को जीवित बाहर निकाला। उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

वहीं दो छात्रों के शव SDRF द्वारा तालाब से बरामद किए गए। चारों 10वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं, जो रविवार की छुट्टी के कारण तालाब में नहाने पहुंचे थे। यह हादसा अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।

Next Story