छत्तीसगढ़

2 भाइयों ने किया होटल संचालिका के साथ मारपीट

Nil dhankar
18 Feb 2022 9:12 AM IST
2 भाइयों ने किया होटल संचालिका के साथ मारपीट
x

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में होटल संचालिका के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की. और बताया कि होटल के कुछ काम से घर जाने निकली थी तभी रास्ते में मोहल्ले के फरदीन खान एवं उसका भाई वसीम खान घर के बाहर आपस में गाली गलौच कर रहे थे, जिन्हें गाली गलौच करने से मना किया। तो दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी. और मारपीट किया।

वही पुलिस ने होटल संचालिका की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

Next Story