
x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़.
जांजगीर चांपा:दो सहायक शिक्षकों अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी ने सक्ति दो सहायक शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से हटा दिया है।
यह कार्यवाही शिकायत के आधार पर की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार मनीष मिश्रा सहा. वि.ख. शिक्षा अधिकारी डभरा व अन्य 09 का आवेदन 14.07.2023 को एक शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा में कार्यालयीन कार्यो के लिए अनिल बसंत सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला बरभांठा, लम्बोदर भारद्वाज सहा. शिक्षक विज्ञान शास हाईस्कूल सुखदा को कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रभार देकर कार्य लिया जा रहा है। बसंत द्वारा शिक्षको से अवैध वसूली और भारद्वाज द्वारा अधिकारी / कर्मचारियों से बदसलूकी की जाती है। संबंधितो की शिकायत इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। अस्तु उक्त शिक्षको को उनके मूल संस्था के लिये तत्काल कार्यमुक्त करें।
Tagsजांजगीर चांपाविकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयसहायक शिक्षकछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़Janjgir ChampaOffice of Development Block Education OfficerAssistant TeacherChhattisgarhChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





