छत्तीसगढ़
चाकू के साथ 2 गिरफ्तार, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, जांच जारी
Shubhra Nandy
2 Aug 2021 10:51 PM IST

x
अभनपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के अबभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चाकू के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अपने हांथ में चाकू लेकर लहराते हुए घुम रहे है जिससे आम लोग डर रहे हैं तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया और आरोपी फ़ोलू कुर्रे उम्र 26 वर्ष और उसके एक साथी को चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी फ़ोलू कुर्रे के कब्जे से चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
Next Story





