छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर सहित 2 गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Feb 2023 7:50 AM GMT
नक्सली कमांडर सहित 2 गिरफ्तार
x

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक नक्सली समेत दो को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के रहने वाले मंगेश उर्फ कांडेराम पोटावी और चिन्ना मासे झारे को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

टीसीओसी के दौरान नक्सलियों को पुलिस ने रणनीतिक तौर पर घेरा और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। मंगेश छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का रहने वाला है। 2005 में वह नक्सल दलम में शामिल हुआ था। बाद में वह कमांडर भी बना। उस पर 2009 के विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने का भी मामला दर्ज है। इसी तरह चिन्ना मासे झारे भी 2005 से जनमिलिशिया के सदस्य के तौर पर नक्सलियों के संपर्क में आया। उस पर 2014 में छत्तीसगढ़ के कुर्रेनार के जंगल में वाहनों को आग लगाने तथा गर्देवाड़ा जंगल में विस्फोट व मुठभेड़ में शामिल होने का आपराधिक मामला दर्ज है। गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी 2022 से अब तक 62 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 नक्सलियों ने समर्पण का रास्ता चुना। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

Next Story