मानव तस्करी करते 2 गिरफ्तार, मजदूरी का झांसा देकर दे रहे थे वारदात को अंजाम, 7 नाबालिग 46 श्रमिकों को बचाया गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोण्डागांव। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चंन्द्रा के परवेक्षण में कोण्डागांव पुलिस एवं श्रम विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ने 7 नाबालिग सहित कुल 46 श्रमिकों को तमिलनाडु मजदूरी कराने के लिए ले जाते बनियागांव के पास बस चालक से बरामद किया गया।
थाना कोण्डागांव पुलिस,श्रम विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ 6 जुलाई रात्रि के 11.45 बजे वाहन बस क्रमांक टीएन 58 एसी 5645 में मजदूरों को तमिलनाडु ले जाने की सूचना पर बनियागांव के पास बस को चेक करने पर बस में 1 नाबालिग बालिका एवं 6 नाबालिग बालक सहित 46 श्रमिकों को बस चालक पी.मनी पिता पोनू वेल उम्र 47 वर्ष ग्राम सायदा मंगलम जिला नामाक्कल (तमिलनाडु) , सी.लोगनाथन पिता सडरा सायगर उम्र 35 वर्ष चांद मंगलम जिला नामाक्कल (तमिलनाडु ) के कब्जे से बरामद किया। थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 230/2021 धारा 370(4)(5), 363 भादवि, जेजे एक्ट की धारा 79, 81, 84 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।आरोपीयों के खिलाफ सबूत पाये जाने से बुधवार को को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





