छत्तीसगढ़

अवैध शराब बेचते 2 गिरफ्तार, खरोरा पुलिस ने की कार्रवाई

Rani Sahu
17 July 2021 12:36 AM IST
अवैध शराब बेचते 2 गिरफ्तार, खरोरा पुलिस ने की कार्रवाई
x
अवैध शराब बेचते 2 गिरफ्तार, खरोरा पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है इसी दौरान आज अवैध शराब की बिक्री करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया मामले में जानकारी देते हुए खरोरा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं जिस पर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के पास से आरोपियों के क़ब्जे से कुल ६४ पौव्वा देशी मसाला शराब (११.५२० बल्क लीटर ) क़ीमती लगभग ५७६०/ रुपए व बिक्री रक़म नगदी ४००/ रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक ३०१/२१ धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Next Story