छत्तीसगढ़

44 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कसडोल पुलिस ने की कार्रवाई

Shantanu Roy
2 Sept 2021 9:52 PM IST
44 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कसडोल पुलिस ने की कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कसडोल। ग्राम झबड़ी में अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी के घर से 4 लीटर अवैध शराब के साथ कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कसडोल पुलिस थाना प्रभारी अरुण साहू से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झबड़ी में आरोपी जयपाल सिंह (36)अपने घर में बेचने के लिए शराब रखा है। जिसे दबिश देकर आरोपी से प्लास्टिक की बारी में रखे 21 पाऊच महुआ शराब प्रत्येक पाऊच 200 ग्राम कुल 4 लीटर 200 ग्राम जब्त कर गिरफ्तार किया। जिस पर आबकारी एक्ट 34(1) की कार्रवाई की जा रही है।

वही दूसरी तरफ विकासखण्ड कसडोल के ग्राम बलौदा सबरिया डेरा में अवैध कच्चा महुआ शराब 40 लीटर के साथ गिधौरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिधौरी पुलिस को 31 अगस्त सूचना मिली कि आरोपी समारू गोंड़ कच्चा महुआ शराब अपने मकान के बाड़ी में छिपा कर बेचने के लिए रखा है। जिस पर पुलिस बल 1 सितम्बर को सुबह वहां पहुंची और उसके बाड़ी से सफेद प्लास्टिक जरीकेन में रखे 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब जब्त कर किया। जिस पर आबकारी एक्ट 34(2)की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
Next Story