छत्तीसगढ़

खम्हारडीह हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, खुलासा जल्द ही

Rounak Dey
25 Jun 2022 3:03 PM IST
खम्हारडीह हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, खुलासा जल्द ही
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पार्वती नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपित सहित दो फरार हैं। पुलिस जल्द ही मामले का राजफाश करेगी। बतादें सागर दीप (24) नाम के युवक को पहले चाकू मारा गया, इसके बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

15 जून को खम्हारडीह थाने में सुबह सूचना मिली पार्वती नगर के एक खाली प्लाट में युवक की लहूलुहान लाश मिली थी। हत्‍यारों ने युवक को बेरहमी से हत्‍या की थी। आरोपितों ने युवक का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला दिया था।

जिस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि आरोपित मृतक की पहचान छिपाना चाहते थे। इसके पीछे पुरानी रंजिश है। आरोपित-मृतक की पहले से जान पहचान है। युवक का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था। जिससे पहचान में नहीं आ रहा था। युवक के हाथ में टैटू था। एक लड़की का नाम लिखा था। जिसके बाद स्वजनों ने पहचान की।

Next Story