छत्तीसगढ़

मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 Nov 2021 1:24 PM GMT
मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। मारपीट कर मोबाईल फोन लूटने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राम सिंह साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कटोरा तालाब संत कंवर राम चैक पास सिविल लाईन रायपुर का निवासी है। प्रार्थी दिनांक 20.11.2021 को शाम को शास्त्री मार्केट से पैदल अपने घर जा रहा था, इसी दौरान काली मंदिर से पहले उत्कल नगर पास पीछे से 02 लड़के आए और प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। दोनों लड़के आपस में एक दूसरे का नाम आशीष त्रिपाठी एवं अब्दुल राशिद बोल रहे थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 590/21 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आशीष त्रिपाठी एवं अब्दुल हासिम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी अब्दुल हासिम पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

01. आशीष त्रिपाठी पिता राजेश्वर त्रिपाठी उम्र 23 साल निवासी कपड़ा मार्केट के पास दुर्गा नगर थाना पंडरी रायपुर।

02. अब्दुल हासिम पिता अब्दुल हाकिम उम्र 21 साल निवासी मोवा मस्जिद के पास थाना पंडरी रायपुर।

Next Story