छत्तीसगढ़

महिला को टोनही बोलने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 May 2024 10:41 PM IST
महिला को टोनही बोलने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों बिलाईगढ़ ​​​​​​​थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि, आरोपी फूलबाई जायसवाल और कन्हैया जायसवाल निवासी ग्राम देवसागर है, जो कि बेलटिकरी के शादी टिकावन में गए थे।
फूल बाई जायसवाल और कन्हैया जायसवाल झाड़ फूक कर रहे थे। मुझे देखकर यही टोनही है। यही भूत प्रेत पकड़वाती है कहकर परेशान कर अपमानित किया। शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 5, 7 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेज दिया है।
Next Story