छत्तीसगढ़

19 वर्षीय युवक ने की ख़ुदकुशी, परिजनों ने जताई ये आशंका

Shantanu Roy
18 Sept 2021 8:59 PM IST
19 वर्षीय युवक ने की ख़ुदकुशी, परिजनों ने जताई ये आशंका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। नरकालो गांव में बीती शाम एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ललित राठिया निवासी नरकालो ने सुबह दादी के घर में पंखा टांगने वाले लगे हुक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ाई छोडऩे के बाद गांव घर में ही रहता था। धरमजयगढ़ थाने में ग्राम पंचायत सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story