छत्तीसगढ़
रुपयों पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी खिलाते 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 April 2025 7:25 PM IST

x
छग
Mahasamund.महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने 18 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सुचना पर रूपये पैसों का दांव लगाकर एक 19 वर्षीय युवक को सट्टा पट्टी खिलाते पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नेहरू चौक गार्डन के सामने महासमुंद में अंको से सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम वंश शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 19 वर्ष, वार्ड नंबर 16 सितला पारा महासमुंद का रहने वाला बताया गया है.
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा, जिसे अमली से पुछताछ करने पर रूपये पैसों का दांव लगाकर अंको का सट्टा पट्टी लिखना एवं अपने दोनों मोबाईल फोन में सट्टा पट्टी की फोटो खींचकर रखना स्वीकार किया. जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेकर उसके पास से एक नग सफेद रंग का रियल मी टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15000रू, एक काले रंग का सैमसंग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10000रू, 09 नग सट्टा पट्टी जिसमें रूपये पैसो का दांव लगा हुआ, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 4440 रूपये मिलने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का पाये जाने पर कार्यवाही किया गया.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





