छत्तीसगढ़
नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़: 19 नक्सली गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
jantaserishta.com
29 Oct 2024 1:09 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और CRPF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि जवानों ने 19 नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम भी घोषित था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे। जगरगुंडा क्षेत्र से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने 19 नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है।
बीते दिनों कंगालतोंग इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। इसके अलावा इसी दिन एक नक्सली दंपति समते 6 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया था। बताया जा रहा है कि आत्म समर्पित नक्सली दंपतियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। वहीं, दो पुरुष नक्सलियों पर दो दो लाख का इनाम घोषित था। आपको बता दें कि सभी नक्सलियों ने SP के समक्ष हथियार छोड़ दिया। आत्मसर्मपण किए सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





