छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

Shantanu Roy
29 Sept 2026 4:59 PM IST
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों की नई पदस्थापना भी तय की गई है। जारी सूची में अलग-अलग जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नए जिलों और प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आयुष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थ किया गया है। उमेश कुमार लहरी को बेमेतरा से महासमुंद और मोहित कुमार अमीला को महासमुंद से बालोद भेजा गया है।




अब्दूल वसीम सिद्दीकी को राजनांदगांव से दुर्ग और योगेश राजपूत को गरियाबंद से दुर्ग पदस्थ किया गया है। अभिषेक अग्रवाल की पदस्थापना बलौदाबाजार-भाटापारा में ही रखी गई है। श्रद्धा सिंह को बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर भेजा गया है। सृजल साहू को जांजगीर-चांपा से महासमुंद में पदस्थ किया गया है। मनप्रीत कौर की पदस्थापना पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर में ही रखी गई है। प्रशांत गुप्ता को जांजगीर-चांपा से नारायणपुर भेजा गया है। प्रकाश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ और चन्द्र कुमार को जांजगीर से बलरामपुर-रामानुजगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है।
हुलेश्वर कुमार को कबीरधाम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पदस्थ किया गया है। जयंत कुमार पटले को बेमेतरा से रायगढ़ भेजा गया है। विभोर यादव की पदस्थापना बिलासपुर में ही रखी गई है। कोमल प्रसाद साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती पदस्थ किया गया है। शशि नर्मदा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है।
जानकी काठले को कोरबा में ही पदस्थ किया गया है, जबकि नागेश तांजय को कबीरधाम से राजनांदगांव भेजा गया है। इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा। राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर पदोन्नति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि तहसील स्तर पर राजस्व प्रकरणों, भूमि संबंधी कार्यों, नामांतरण, सीमांकन और अन्य प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। राज्य शासन की इस सूची के बाद संबंधित जिलों में राजस्व प्रशासन के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अलग-अलग जिलों और कार्यालयों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
Next Story