छत्तीसगढ़

6 महीने में 19 मौतें…कबरा हाथी को पकड़ने ऑपरेशन शुरू; स्कूलों पर ताला ड्रोन से खतरनाक हाथी पर नजर

jantaserishta.com
13 Nov 2026 2:05 PM IST
6 महीने में 19 मौतें…कबरा हाथी को पकड़ने ऑपरेशन शुरू; स्कूलों पर ताला ड्रोन से खतरनाक हाथी पर नजर
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: सूरजपुर और सरगुजा जिले में आतंक मचा रहे कबरा हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पिछले 6 महीने में यह हाथी 19 लोगों की जान ले चुका है। गुरुवार शाम हाथी ने दो महिलाओं को कुचल दिया था। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
कबरा हाथी फिलहाल उदयपुर के सायर जंगल में डटा हुआ है। उसे ट्रैंकुलाइज करने के लिए रमकोला से दो कुमकी हाथी (ट्रेन किया हुआ पालतू हाथी) लाए गए हैं। वहीं, बिलासपुर से विशेषज्ञों की टीम भी उदयपुर पहुंच गई है। एहतियात के तौर पर इलाके के करीब एक दर्जन स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
कबरा हाथी के लगातार हमलों को देखते हुए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने पहले उसे रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति दी थी। बुधवार रात कबरा हाथी प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के उमेश्वरपुर और श्यामपुर पहुंचा था। यहां उसने दिलासो (45) को कुचलकर मार डाला था।
इसके बाद गुरुवार को हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र के झिरमिटी पहुंचा। यहां घर से बाहर निकली अंतीबाई (70) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी गांव में हाथी ने एक अन्य महिला पर भी हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story