छत्तीसगढ़

19 पेटी अवैध शराब की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 May 2022 9:32 PM IST
19 पेटी अवैध शराब की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार
x
छग

बिश्रामपुर। चंदौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनारस मार्ग के धोंधा गांव में नाकाबंदी कर इंडिका कार से 19 पेटी में डेढ़ लाख रुपये से अधिक लागत की 170 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। मौके का फायदा उठाकर कार चालक भागने में सफल रहा। चंदौरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बैढ़न से वाड्रफनगर होते हुए आ रही एक कार में अवैध शराब क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। कार में दो लोग सवार है।

इस आशय की जानकारी एसपी रामकृष्ण साहू को देकर चंदौरा थाना के उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी ने बनारस मार्ग में ग्राम धोंधा में नाकाबंदी कर वाड्रफनगर तरफ से आ रही टाटा इंडिका कार क्रमांक यूपी 54 क्यू 9969 को रोका। मौके को भांपकर कार चालक सोमारू यादव भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार में एवरिडे गोल्ड अंग्रेजी शराब दस पेटी पांच सौ पाव समेत मैक्डोवल दो पेटी 95 पाव व जीनियस डीलक्स विस्की सात पेटी 350 पाव मिली। कार सवार शिवपूजन गुप्ता पिता रामकेश गुप्ता निवासी ग्राम सागोबांध थाना बभनी जिला सोनभद्र यूपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
Next Story