छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रोज 18 हजार प्रधानमंत्री आवास निर्माण: गृहमंत्री विजय शर्मा

Shantanu Roy
30 Oct 2025 3:02 PM IST
छत्तीसगढ़ में रोज 18 हजार प्रधानमंत्री आवास निर्माण: गृहमंत्री विजय शर्मा
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हितों की अनदेखी करते हुए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास रोक रखे थे, जिससे लाखों पात्र परिवार अपने घर के हक से वंचित रह गए। भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्राथमिकता देते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही इन सभी आवासों को स्वीकृति दी।

गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के सपनों को साकार करने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने बताया, “हम रोजाना 18 हजार प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। यह काम मिशन मोड पर चल रहा है। पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था। इस बार यह संख्या और भी बड़ी होगी।” शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में करोड़ों लोगों को आवास योजना का लाभ मिला है और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में अग्रसर है।

कांग्रेस पर निशाना साधा
विजय शर्मा ने कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की पार्टी नहीं रही, बल्कि रिमोट कंट्रोल से चलने वाला संगठन बन गई है। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस दिल्ली से नहीं, इटली से चलने वाली पार्टी है। उनके नेता जनता से कट चुके हैं और सिर्फ सत्ता की राजनीति में लगे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों ही संदिग्ध हैं। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने गरीबों के विकास कार्यों को रोककर रख दिया था, लेकिन अब भाजपा सरकार हर क्षेत्र में पारदर्शिता और गति के साथ काम कर रही है।

घुसपैठियों के मुद्दे पर पलटवार
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने हाल ही में आरोप लगाया था कि घुसपैठिए भाजपा के प्रिय हैं और प्रदेश में आने पर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर गृह मंत्री शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो घुसपैठिए इनके प्रिय होते हैं, उन्हें वही कांग्रेस लाती है। मैंने खुद देखा है कि रायपुर में जिनका नाम था, वे कवर्धा में जाकर अपना नाम जुड़वा लिए। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का सहारा लेती है।” शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के अनुरूप काम कर रही है। हर गरीब को छत, हर गांव में विकास और हर व्यक्ति को सम्मान दिलाना ही सरकार का उद्देश्य है।
Tagsछत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजनाविजय शर्मा बयानभाजपा सरकार छत्तीसगढ़विष्णुदेव सायनरेंद्र मोदी बिलासपुर दौराकांग्रेस संगठन सृजन अभियानसुशील आनंद शुक्लाघुसपैठिया विवादगृह मंत्री विजय शर्मारायपुर समाचारप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनाChhattisgarh Prime Minister Housing SchemeVijay Sharma statementBJP government ChhattisgarhVishnudev SaiNarendra Modi Bilaspur visitCongress organization creation campaignSushil Anand Shuklainfiltrator disputeHome Minister Vijay SharmaRaipur newsPrime Minister Rural Housing Schemeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story