छत्तीसगढ़

रायपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें आज से प्रभावित, फटाफट चेक करे सूची

Nilmani Pal
16 Sep 2022 2:39 AM GMT
रायपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें आज से प्रभावित, फटाफट चेक करे सूची
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 4 महीनों से ट्रैन कैंसिल होने का सिलसिला जुलाई महीने में भी जारी है। वहीं रेल यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक और झटका दिया है। आज से रेल यात्रियों की परेशानियां और बढ़ने वाली है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

दरअसल, जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने वाला है, जिस वजह से रायपुर मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें आज से प्रभावित रहने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज से 3 अक्टूबर तक इन ट्रेनों को कैंसिल किया है। जिसके कारण रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित रहेगा। नीचे उन ट्रेनों की जानकारी दी है।

1.गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग -कानपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

2.गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी

3.गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी

4.गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

5.गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी

6.गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

7.गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

8.गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी

9.गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक रद्द रहेगी

10.गाड़ी संख्या 22868 के निजामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

11.गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 सितंबर एवं 28 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी

12.गाड़ी संख्या 20848 उधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितंबर एवं 29 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी

13.गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर एवं 26 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी

14.गाड़ी संख्या 18208 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 सितंबर एवं 27 सितंबर को रद्द रहेगी

15.गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

16.गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक रद्द रहेगी

17.गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी 22 सितंबर एवं 29 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी

18.गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2022 को रद्द रहेगी


Next Story