छत्तीसगढ़

किराना दुकान से 18 क्विंटल अवैध धान जब्त

Nilmani Pal
22 Nov 2022 9:38 AM IST
किराना दुकान से 18 क्विंटल अवैध धान जब्त
x

जांजगीर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत् 01 नवम्बर 2022 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय करने से रोकने के लिए मंडी अधिनियम के तहत् धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके तहत आज मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों द्वारा अकलतरा विकासखंड के मनोज नायक किराना शॉप कटघरी में धान भंडारण जांच की कार्रवाई की गई। जिसमें उनके द्वारा 18 क्विंटल धान का कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Story