छत्तीसगढ़

18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Shantanu Roy
24 April 2024 2:27 PM GMT
18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
x
छग से बड़ी खबर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बार फिर बड़ी सामने आई है। इस क्षेत्र में लगातार पुलिस को सफलता हासिल हो रही है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग इलाकों में सक्रिय 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली। इन 18 नक्सलियों ने SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ये सभी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। बता दें कि पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है।

हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए ‘लोन वर्राटू अभियान’ से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी समेत कुल 738 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
Next Story