छत्तीसगढ़

दुर्ग में 18 बदमाश गिरफ्तार, घूम रहे थे हथियार लेकर

Nil dhankar
27 Jun 2025 5:33 PM IST
दुर्ग में 18 बदमाश गिरफ्तार, घूम रहे थे हथियार लेकर
x

दुर्ग। जिले में आदतन बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंधित हथियार रखने वालों पर प्रतिबंधात्मक आर्म्स एक्ट के तहत 18 बदमाशों पर कार्रवाई की गई है।

SP विजय अग्रवाल के निर्देश पर एसीसीयू थाने की गठित संयुक्त टीम ने हथियार से मारपीट करने वाले आदतन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर पतासाजी और सघन जांच अभियान चलाया गया।आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान कुछ आरोपियों की घेराबंदी कर मौके पर प्रतिबंधित हथियारों के साथ पकड़ा गया। जो आरोपी मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए है।

उनके खिलाफ कई थानों में 7 व्यक्तियों के खिलाफ धारदार हथियार रखे जाने पर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये गये और मोहन नगर थाना में 11 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

Next Story