छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Shantanu Roy
9 Oct 2026 12:45 PM IST
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
x
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और नगर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/600/2026-HOMESECTION/IPS के अनुसार, राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया है।

इस फेरबदल में रायपुर, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, सुकमा, बस्तर, जगदलपुर, कोरिया, बीजापुर और अन्य जिलों से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।

तत्काल कार्यभार सौंपने के निर्देश

गृह विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित जिले के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अधिकारी अपना कार्यभार संबंधित अधिकारी को सौंपेंगे। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। इस आदेश के साथ ही पुलिस मुख्यालय, सशस्त्र बल और विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय कर दी गई है।

Next Story