छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 178 छात्र हुए शामिल

SHIDDHANT
10 May 2026 10:57 PM IST
प्रयास आवासीय विद्यालय  प्रवेश परीक्षा में 178 छात्र हुए शामिल
x
छत्तीसगढ़
Balodabazar बलौदाबाजार: प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया। इस परीक्षा में जिले के 178 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा हेतु पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकण्डरी स्कूल बलौदाबाजार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।


इस परीक्षा के लिये कुल 214 छात्रों ने पंजीयन कराया था जिसमें 178 उपस्थित एवं 36 अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी एवं चाक -चौबंद व्यवस्था के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा के नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
Next Story