छत्तीसगढ़

पतंजलि स्टोर से दिनदहाड़े 1.70 लाख की उठाईगिरी, दो युवक फरार

SHIDDHANT
6 May 2026 11:29 PM IST
पतंजलि स्टोर से दिनदहाड़े 1.70 लाख की उठाईगिरी, दो युवक फरार
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां पतंजलि स्टोर्स के काउंटर से लगभग 1.70 लाख रुपये चोरी कर दो युवक फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक संकट मोचन गुप्ता बुधवार को स्टेट बैंक से मजदूरी और निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 70 हजार रुपये निकालकर दुकान पर लौटे थे। उन्होंने यह रकम काउंटर में रख दी थी।
इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और तेल मांगने लगे। जब दुकानदार तेल निकालने में व्यस्त हो गए, तभी एक युवक ने उनका ध्यान भटकाया और दूसरा युवक काउंटर से पैसे उठाकर बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक सेंगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं, जिनमें से एक ने नकाब पहन रखा था, जिससे
उसकी
पहचान मुश्किल हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने बैंक से ही व्यवसायी का पीछा किया था। पुलिस अब बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पीड़ित व्यवसायी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।
Next Story