छत्तीसगढ़

17 जुआरी पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, 1 लाख कैश जब्त

Nilmani Pal
2 March 2024 8:18 AM GMT
17 जुआरी पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, 1 लाख कैश जब्त
x
छग

बालोद। जिले के पुरुर के घने जंगलों में जुआ खेलते 17 लोगों को पुरुर पुलिस और सायबल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल और एक लाख आठ हजार तीस रुपए जब्त किए हैं. सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

जानकारी के मुताबिक, पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इसके बाद पुरुर पुलिस ने एवं साइबर सेल में संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा मैदानी गोरसाकट्टा के घने जंगलों में दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग खड़े हुए. वहीं पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई. जुआरियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल और एक लाख आठ हजार 30 रुपए जब्त कर सदर छत्तीसगढ़ जुआ 2022 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है.

गिरफ्तार आरापी

1. सीताराम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 साल साकिन भोथली थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 2. राजू राम कुरें पिता छन्नू लाल कुरें उम्र 53 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 3. महेन्द्र कुमार महिपाल पिता मोहन लाल उम्र 36 साल साकिन बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) 4. अजित चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 5. राममुर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 साल साकिन कांजीहाउस के पास सुभाष नगर वार्ड के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 7. ढ़ालेन्द्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 साल साकिन नयापारा वार्ड धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 8. मोहम्मद जुबैर पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 32 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी 9. टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 साल साकिन परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 10. पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व० मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 34 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 11. बृजभान जोशी पिता गरीबा राम जोशी उम्र 35 साल साकिन कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) 12. श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबीलाल जांगड़े उम्र 54 साल साकिन खेरूद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) 13. सुमेन्द्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुरें उम्र 49 साल साकिन आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 14. लिलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 साल साकिन खुंदनी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 15. लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 साल साकिन खरथुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 16. आकाश जगताप पिता स्व० रविन्द्र राव जगताप उम्र 30 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 17. केश राम साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 साल साकिन तितुरगहन थाना सनीद जिला बालोद


Next Story