छत्तीसगढ़

रात 2 बजे क्लब में मिले 17 लड़के, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

Nil dhankar
11 Sept 2023 8:46 AM IST
रात 2 बजे क्लब में मिले 17 लड़के, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा
x
छग

बिलासपुर। तारबाहर थाने की पुलिस ने 17 लड़कों को क्लब से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सभी नशे की हालत में मिले. धारा 151 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई है. बता दें कि शहर में रातभर क्लब खुली रहती है. वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि युवा नशे में उत्पात मचाते रहते है. सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है. जिसके बावजूद बिगड़े युवा बाज ही आ रहे है.

बता दें कि एसएसपी द्वारा सायबर सेल की टीम और सभी थाना/चौकी प्रभारियों को हुड़दंग बॉयज, नशीली पदार्थ, अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Next Story