छत्तीसगढ़

खम्हरिया क्लस्टर में राजस्व प्रकरण के 162 आवेदनों का हुआ निराकरण

Shantanu Roy
30 May 2025 8:24 PM IST
खम्हरिया क्लस्टर में राजस्व प्रकरण के 162 आवेदनों का हुआ निराकरण
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। सुशासन तिहार में राजस्व प्रकरणों का हो रहा शत-प्रतिशत निराकरण होने से हितग्राहियों को बड़ी खुशियां मिल रही है। उदयपुर विकासखंड के खम्हरिया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना था। सुशासन तिहार अंतर्गत खम्हरिया क्लस्टर में राजस्व के कुल 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शत-प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला।

खम्हरिया ग्राम पंचायत के रहने वाले देवेश सिंह ने बताया कि फौती नामांतरण के लिए मैंने पहले भी आवेदन किया था। लेकिन उस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस बार सुशासन तिहार में अपने ग्राम पंचायत में फौती नामांतरण के लिए आवेदन दिया। जिसका एक महीने में निराकरण हो गया। समाधान शिविर में अधिकारियों ने मुझे इसकी जानकारी दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में ऐसे ही काम जारी रहें जिससे लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण हो।

खम्हरिया क्लस्टर में नुनेरा, रीखी, शंकरपुर, खम्हरिया, नमना, कलचा, देवटिकरा, जामडीह, तोलगा, भदवाही ग्राम पंचायत को मिलाकर राजस्व विभाग में सीमांकन- 24 आवेदन,फौती नामांतरण- 36 आवेदन,बंटवारा- 15 आवेदन, वन पट्टे की मांग- 39 आवेदन, ऋण पुस्तिका- 6 आवेदन, त्रुटि सुधार- 13 आवेदन,अन्य-29 आवेदन, मांग-153 आवेदन, शिकायत- 9 आवेदन, कुल 162 प्रकरण प्राप्त हुए थे। जिसका शत-प्रतिशत निराकरण हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अभिनव पहल पर आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से रखीं। जिस पर विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए शत-प्रतिशत समस्याओं का त्वरित समाधान किया।
Next Story