छत्तीसगढ़

बेटे की मौत का मुआवजा लेने आई थी 1.60 लाख हुए चोरी, दुखी मां पर एक और आफत

jantaserishta.com
11 Sept 2026 11:42 AM IST
बेटे की मौत का मुआवजा लेने आई थी 1.60 लाख हुए चोरी, दुखी मां पर एक और आफत
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: कबीरधाम जिले से बेटे की दुर्घटना में मौत की मुआवजा राशि लेने रायपुर आई महिला के पर्स से 1.60 लाख रुपए चोरी हो गए। महिला ने न्यायालय परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकाली थी। इसके बाद पति के साथ ई-रिक्शा और ऑटो से सफर किया। भनपुरी चौक पहुंचने पर पर्स देखा तो नकदी गायब थी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कबीरधाम जिले के ग्राम महाराजपुर निवासी ममता तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे की दुर्घटना में मौत हुई थी। इसी मामले की मुआवजा राशि लेने के लिए वह 10 सितंबर को पति खेदन तिवारी के साथ रायपुर न्यायालय आई थीं। कोर्ट का काम पूरा होने के बाद उन्होंने न्यायालय परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1.60 लाख रुपए नकद निकाले।
बैंक से रकम निकालने के बाद शाम करीब 4 बजे ममता अपने पति के साथ मल्टीलेवल पार्किंग स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास पहुंचीं। यहां से दोनों ई-रिक्शा में बैठकर फाफाडीह चौक गए। इसके बाद फाफाडीह से दूसरे ऑटो में सवार होकर भनपुरी चौक पहुंचे।
भनपुरी पहुंचने के बाद ममता ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 1.60 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने तत्काल पति और अधिवक्ता निरंजन साहू को इसकी जानकारी दी। महिला ने आशंका जताई कि ऑटो में सफर के दौरान किसी ने मौका देखकर पर्स से रकम निकाल ली।
पुलिस अब न्यायालय परिसर स्थित बैंक से लेकर फाफाडीह और भनपुरी तक के रास्ते के CCTV फुटेज खंगाल रही है। दोनों ऑटो के ड्राइवरों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस रास्ते में महिला के आसपास मौजूद लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या महिला के बैंक से रकम निकालने के बाद कोई संदिग्ध उनका पीछा कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने भीड़ या ऑटो में सफर के दौरान पर्स से रकम निकालकर चोरी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story