छत्तीसगढ़

रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT से पढ़ा युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Nov 2026 4:54 PM IST
रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT से पढ़ा युवक गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी कर चुके राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आरोप है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई पूरी होने के बाद हिमांशु रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस गर्भपात कराने की जगह और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story