छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में कातिल बना 16 साल का लड़का, 35 वर्षीय युवक को सुलाया मौत की नींद

Admin2
6 Aug 2021 3:26 PM GMT
जमीन विवाद में कातिल बना 16 साल का लड़का, 35 वर्षीय युवक को सुलाया मौत की नींद
x
DEMO PIC 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के कोसीर अंतर्गत ग्राम डंगनिया में मिले अज्ञात शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया। अपचारी बालक अभिरक्षा में है। रोड पर खेत में मिले अज्ञात पुरूष के शव की शिनाख्त कर पीएम रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर विधि उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अपचारी बालक द्वारा जमीन विवाद में हत्या करना बताया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 02/08/2021 को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड में उवत राम के खेत पर अज्ञात पुरूष का शव मिला। कोसीर पुलिस मौका निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेकर शव पंचनामा कर शव का पी0 एम0 कराया गया। जांच दौरान मृतक की पहचान संजय बर्मन पिता स्व. महादेव बर्मन 35 साल निवासी ग्राम डंगनिया के रूप में हुआ। पीएम रिपोर्ट पर संजय बर्मन (मृतक) की गला घोंट कर हत्या करने कि पुष्टि हुई।

जांच दौरान पाया गया कि संजय बर्मन का गांव के (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष के परिवार के बीच में जमीन का विवाद है। जिस पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें उसने हत्या का अपराध कबूल किया है। विधि उल्लंघनकारी बालक ने बताया घटना दिनांक 30.07.2021 को शाम करीब 07:00 बजे मृतक संजय बर्मन दिशा मैदान के लिये निकला था। उसी दौरान उसका पीछा कर पुराने जमीन विवाद पर हथियार चाकू, डण्डा और गमछा लेकर गया। डंडा से मारपीट कर एवं गमछा से गला घोटकर हत्या किया। घटना के संबंध में विधि उल्लंघनकारी बालक को आज कोसीर पुलिस द्वारा किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है।

Next Story