छत्तीसगढ़

पहली बार एक दिन में 16 हजार लोगों ने जीती कोविड से जंग

Admin2
22 April 2021 8:11 AM GMT
पहली बार एक दिन में 16 हजार लोगों ने जीती कोविड से जंग
x

रायपुर (जसेरि)। छत्तीसगढ़ में बुधवार की रात तक 14 हजार 519 नए कोरोना संक्रमित मिले। ताजा रिपोर्ट में पिछले 24 घंटों में एक साथ 183 संक्रमित मरीजों के मौत की खबर है। एक साथ मौत का ये आंकड़ा पहली बार सामने आया है। पिछले हफ्ते हुए 10 मौत की जानकारी बुधवार की रिपोर्ट में दी। इस तरह से देखा जाए तो ताजा रिपोर्ट में 193 लोगों की मौत का जिक्र है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 22 हजार 751 हो चुकी है। राज्य में 45 हजार 765 सैंपल जांचे गए। पूरे प्रदेश में अब तक 6467 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल से अब तक छत्तीसगढ़ में 5 लाख 88 हजार 818 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। बुधवार को ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक थी, ऐसा पहली बार हुआ है। विभाग के मुताबिक 16 हजार 188 लोग बीते 24 घंटे में ठीक हुए।

इनडोर स्टेडियम कोविड सेंटर से 24 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर : राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में कोरोना के मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। क्योंकि प्रदेशभर में पर्याप्त आक्सीजन बेड नहीं है। इसको देखते हुए रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम 360 बिस्तरों का सर्व सुविधायुक्त अस्थाई अस्पताल बनाया है। प्रत्येक मरीजों पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। बुधवार को इंडोर स्टेडियम कोविड सेंटर से एक साथ 24 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। कोविड सेटंर से अपने घर जा रहे मरीजों के ऊपर महापौर एजाज ढेबर ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अस्थाई कोविड अस्पताल बनाई गई है। कोविड सेंटर में कुल 286 आक्सीजन युक्त बिस्तर बनाए गये है। इसके अलावा 74 आइसोलेशन बेड भी यहां उपलब्ध हैं।

इनमें 219 बेड पर आक्सीजन कंसनट्रेटर लगाए गए है, जिसमें आक्सीजन के साथ ही साथ नेबुलाइजेशन की सुविधा उपलब्ध है। बुधवार को इंडोर स्टेडियम से मिली जचानकारी के अनुसार कोविड का उपचार करा रहे 24 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को अपने घर लौट गए। इन सभी मरीजों को पुष्प वर्षा कर सहसम्मान विदा किया गया।

मरीजों ने भी अच्छी व्यवस्था और सहीं देखभाल के लिए महापौर एजाज ढेबर का धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि शुरुआत में इंडोर स्टेडियम में मरीजों की देखभाल नहीं हो पा रहा था जिस कारण करीब 20 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद महापौर एजाज ढेबर ने लगातार निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं को मजबूत किया और डाक्टर एवं नर्सों की संख्या में वृद्धि भी की जिसके कारण अब बेहतर परिणाम आने लगा है।अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के रुचि के अनुरूप प्रेरक फिल्मों, सामाचार, टी.वी. सीरियल के प्रसारण के लिए केबल नेटवर्क के जरिए टी.वी. कार्यक्रम देख सकेंगे। कैरम व अन्य इंडोर गेम की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों से मरीज अपनी जरूरतें बता सकें, इसके लिए वार्ड में इंटर काम की सुविधा दी गई है। मरीज अपने परिजनों से बात कर सकें, इसके लिए टेबलेट व फ्री वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से इसे लैस किया गया है। मरीजों की देखभाल व त्वरित निगरानी के लिए सभी वार्ड में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से यहां ड्यूटी कर रहे अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ उनकी देखभाल कर रहे हैं।

होम आइसोलेशन के लिए ऑनलाइन पंजीयन : कोरोना पॉजिटिव आये मरीज होम आइसोलेशन के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। इसके लिए वे होम आइसोलेशन मैंनेजमेंट सिस्टम का उपयोग कर सकते है। होम आइसोलेशन का हेल्प लाइन नम्बर- 7566100283, 7566100284 और 7566100285 तथा 788010 0313, 7880100314 और 7880100315 है।

Next Story