छत्तीसगढ़

16 शिक्षक और कर्मचारी बर्खास्त, भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा

Nilmani Pal
26 Jun 2022 11:42 AM GMT
16 शिक्षक और कर्मचारी बर्खास्त, भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में फर्जी तरीके से स्टाफ भर्ती का मामला सामने आया है। इस मामले में DEO ने 16 शिक्षक और कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर उन्हें बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल जिला प्रशासन ने अभी तक इस मामले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यह मामला एक साल पुराना है। पिछले साल जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों संविदा भर्ती निकाली गई थी। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को नियमों को ताक में रखकर नियुक्ति दे दी गई थी। ये ऐसे लोग थे जो मंत्री, विधायक, सांसद और बड़े नेताओं व अधिकारियों के करीबी थे।

इधर, जब इस मामले की शिकायत की हुई तो कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ ने जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को दी थी। डीईओ की जांच में शिकायत को सही पाया गया। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी। इसके बाद कलेक्टर निर्देश पर करीब 16 संविदा कर्मचारियों-शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया।



Next Story