छत्तीसगढ़

Bilaspur में हुए बवाल मामले में 16 संदिग्ध पुलिस हिरासत में

jantaserishta.com
30 Aug 2026 1:22 PM IST
Bilaspur में हुए बवाल मामले में 16 संदिग्ध पुलिस हिरासत में
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: न्यायधानी के खपरगंज में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को तोड़-फोड़ और पथराव के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. चप्पे-चप्पे पर बेरिकेडिंग के साथ पुलिस बल लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर रहा है. इसके साथ ही हमलावरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
घटना के बाद से खपरगंज के साथ तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर जिले के स्थानीय बल के साथ दूसरे जिलों से करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है.
पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर रहें. जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले. हालांकि, पुलिस की लगातार गश्त से क्षेत्र में सामान्य आवाजाही जारी है. 28-29 अगस्त की रात को हुई घटना में 8 वाहन और एक दुकान में तोड़-फोड़ की जानकारी सामने आई है. इसमें 6 चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और बाइक को निशाना बनाया गया. इसके साथ मकान की खिड़की के कांच भी पथराव में टूटे हैं.
घटना में कथित संलिप्तता पर खपरगंज और तालापारा क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोनी थाने में पूछताछ कर रही है. पथराव की घटना में तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. टीआई के सिर में गंभीर चोट आई है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है. एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 163 लागू है. यही नहीं दोनों पक्षों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के साथ कलेक्टर और एसएसपी ने मोर्चा संभाला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story