छत्तीसगढ़

सुकमा में 16 नक्सलियों ने डाले हथियार

Nil dhankar
2 Jun 2025 2:13 PM IST
सुकमा में 16 नक्सलियों ने डाले हथियार
x

सुकमा। छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद खात्में की ओर आगे बढ़ रहा है। बता दें कि, बीते कुछ समय से भारी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है तो वहीं, मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों के हाथों लगातार कई नामी और बड़े माओवादियों को मार गिराया जा रहा है।

बता दें कि, एक महिला और पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम था। वहीं, 6 नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम था। सभी ने आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर SP , ASP और CRPF के समक्ष सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि, सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इससे पहले तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सक्रिय 17 नक्सलियों ने भद्राद्री कोठागुडेम पुलिस के सामने सरेंडर किया था।


Next Story
null