16 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी जिंदगी: कंपनी ने दी रकम को मंजूरी, खरीद प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

कोरबा. दुर्लभ बीमारी से जूझ रही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मासूम सृष्टि को जल्द नया जीवन मिलेगा. बच्ची की जान बचाने के लिए उसे 16 करोड़ का एंजेक्शन लगेगा. कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने राशि की स्वीकृति देने के साथ शुक्रवार को एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने सृष्टि रानी के पिता को 16 करोड़ रुपए का डायरेक्टर एम्स नई दिल्ली के नाम का चेक दिया है. एकल रूप में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी और कोल इण्डिया की सब्सिडीएरी एसईसीएल ने नेक पहल करते हुए अपने एक कोयला कर्मी की दो साल की मासूम बच्ची के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत दी है. एसईसीएल के दीपका कोयला क्षेत्र में कार्यरत ओवरमैन सतीश कुमार रवि की बेटी सृष्टि रानी 'स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी' (एसएमए) नामक एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





