छत्तीसगढ़

रायपुर में 159 वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया धरपकड़ ऑपरेशन

Nilmani Pal
21 April 2026 1:08 PM IST
रायपुर में 159 वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया धरपकड़ ऑपरेशन
x

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान सप्ताह के दौरान पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाते हुए 38 गिरफ्तारी वारंट एवं 25 स्थायी वारंट तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 52 गिरफ्तारी वारंट तथा 44 स्थायी वारंट तामील किए गए थे। इस प्रकार दो सप्ताह में 90 गिरफ्तारी और 69 स्थायी वारंटियों कुल 159 वारंटियों ( स्थायी + गिरफ्तारी ) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इस कार्यवाही में लंबे समय से फरार चल रहे कई वारंटी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न्यायालय में चल रहे लंबित मामलों के निराकरण तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी ।यह अभियान सतत जारी रहेगा।

Next Story