छत्तीसगढ़
Raipur में महिला किसान की 15 क्विंटल धान की फसल चोरी, FIR दर्ज
Shantanu Roy
1 Dec 2025 9:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में धान चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुंरा नगर पंचायत क्षेत्र में महिला किसान अनिता संबर के खेत से चोरों ने धान की पूरी फसल को खेत से काटकर गायब कर दिया। महिला किसान की शिकायत पर धरसीवां पुलिस ने धान चोरी और काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनिता संबर मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में वे अपने ससुराल की जमीन पर कुंरा में खेती करती हैं। उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर वे फसल बोती हैं, वह पहले उनके बड़े ससुर मन्नू संबर, हेमेंद्र संबर और चाचा ससुर राजेंद्र संबर के नाम पर थी। नामांतरण की प्रक्रिया के बाद जमीन अब परिवार के आठ सदस्यों—राजेंद्र संबर, आशा संबर, पूजा संबर, आरती संबर, प्रकाश संबर, रूखमणी संबर, कविता संबर और नीलम संबर के नाम दर्ज है।
अनिता संबर ने बताया कि वर्ष 2003 में गांव के ही संतू लाल कोशले और उनके परिवार ने उनकी खेती वाली भूमि को दो वर्ष के लिए बटाई पर लिया था। लेकिन दो साल पूरे होने के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई और कोशले परिवार जबरन खेती करते रहे। वर्ष 2025 में सीमांकन के बाद भूमि का वैध कब्जा उन्हें वापस मिला, जिसके बाद उन्होंने खरीफ की फसल बोई। अनिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वे धान की कटाई करने अपने खेत पहुंचीं, तो संतू कोशले, उसकी पत्नी कमला, बेटी सविता और अन्य परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर अनिता धरसीवां थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। इसी बीच, उनके अनुसार, मौका पाकर आरोपी संतू लाल कोशले और उसके परिजनों ने हार्वेस्टर मशीन से पूरी फसल काट ली और धान को ट्रैक्टर CG04 QK 8805 में भरकर अपने घर ले गए। महिला किसान का आरोप है कि धान की फसल करीब 15 क्विंटल से अधिक थी, जिसे पूरी तरह काटकर चोरी कर लिया गया। उन्होंने आरोपियों पर जमीन पर अवैध कब्जा, फसल चोरी और कृषि कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने की मांग की है। धरसीवां थाना प्रभारी ने बताया कि महिला किसान की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और आरोपियों की गतिविधियों को लेकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जमीन विवाद की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Tagsरायपुर धान चोरीधरसीवां थानाकुंरा नगर पंचायतमहिला किसान अनिता संबरधान फसल कटाई विवादजमीन कब्जा विवादहार्वेस्टर से धान चोरीट्रैक्टर CG04 QK 8805छत्तीसगढ़ धान खरीदीपुलिस जांचRaipur paddy theftDharsiwan police stationKunra Nagar Panchayatwoman farmer Anita Sambarpaddy harvesting disputeland possession disputepaddy theft from harvestertractor CG04 QK 8805Chhattisgarh paddy purchasepolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





