छत्तीसगढ़

हॉस्टल से 15 लैपटॉप चोरी, CCTV में नजर आया चोर, तलाश कर रही पुलिस

Nilmani Pal
12 May 2026 7:11 AM IST
हॉस्टल से 15 लैपटॉप चोरी, CCTV में नजर आया चोर, तलाश कर रही  पुलिस
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, यहां IIIT में करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए हैं। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना राखी थाना क्षेत्र का है।

जहां नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी छात्र एग्जाम देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चार हॉस्टल में काम करने के बहाने से घुस गया और लैपटॉप चोरी कर लिया।

घटना के बाद अब शातिर चोर का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें वो लैपटॉप चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत राखा थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लेगी।


Next Story