छत्तीसगढ़

महिला के बैंक खाते से निकाला डेढ़ लाख, फ्रॉड गिरफ्तार

Nil dhankar
31 May 2023 12:44 PM IST
महिला के बैंक खाते से निकाला डेढ़ लाख, फ्रॉड गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

भानुप्रतापपुर। जंवरतरा गांव की 60 वर्षीय महिला अपने खाता की राशि चेक कराने लोकेश नेताम के दुकान जंवरतरा गयी थी। आरोपी ने प्रार्थिया के आधारकार्ड नंबर एवं खाता की जानकारी लेकर एक मशीन में अगूंठा लगवाया था, जिसके बाद प्रार्थिया की खाते से राशि आहरण हो गया था।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बैंक से स्टेटमेंट निकालने से प्रार्थिया के खाता से अलग-अलग समय में कुल 149000 रुपये आहरण आरोपी लोकेश नेताम द्वारा करना पाया जाने से थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


Next Story