छत्तीसगढ़

15 लाख की लूट, बदमाशों ने बैंक कैशियर को बनाया निशाना

Nil dhankar
13 Oct 2021 2:03 PM IST
15 लाख की लूट, बदमाशों ने बैंक कैशियर को बनाया निशाना
x
मचा हड़कंप

दुर्ग। दुर्ग शहर में दिनदहाड़े बैंक के कैशियर से लाखों की लूट का मामला सामने आया है. इंडियन बैंक का कैशियर 15 लाख रूपए लेकर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जा रहा था. जिसके साथ लूट कि घटना हुई है. इस घटना को तीन से चार लोग लुटेरों ने अंजाम दिया है और फरार हो गए हैं.

मामला दुर्ग के मोहन नगर इलाके के इंडियन बैंक का है. जहां कैशियर 15 लाख रूपए लेकर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जा रहा था. तभी तीन से चार लोग आए. पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है. जिसके बाद इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस लुटेरों की जांच में लग गई है.


Next Story