छत्तीसगढ़

पहाड़ी में प्लांट किए थे 15 किग्रा का पाइप बम, DRG और CRPF ने किया निष्क्रिय

Nil dhankar
21 Aug 2023 4:28 PM IST
पहाड़ी में प्लांट किए थे 15 किग्रा का पाइप बम, DRG और CRPF ने किया निष्क्रिय
x
छग

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे पर जवानों की सुझबूझ से कोई अनहोनी नहीं हुई. दरअसल, गंगालूर मुख्य मार्ग किनारे किकलेर पहाड़ी पर नक्सलियों ने 15 किग्रा का डायरेक्सनल पाइप बम लगाया था, जिसे सुरक्षा बल ने बरामद किया.

सड़क किनारे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने बम प्लांट किया था. DRG, बीडीएस टीम बीजापुर और केरिपु 85वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान थाना गंगालूर से 4 किमी पहले बम बरामद किया. वहीं मौके पर बीडीएस बीजापुर की टीम ने बम को निष्क्रिय किया.


Next Story