छत्तीसगढ़

घाटी में बस गिरने से 15 लोग हुए घायल, 2 की हालत नाजुक

Nil dhankar
25 Nov 2022 11:18 AM IST
घाटी में बस गिरने से 15 लोग हुए घायल, 2 की हालत नाजुक
x
छग

जशपुर। बस चालक की लापरवाही से जिले एक बड़ा हादसा हो गया. दोंदरो घाटी में कृष्णा बस गिरने से 15 यात्री घायल हुए हैं. वहीं 2 की हालत गंभीर बताया जा रहा है. घायलों को कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री बस रनपुर से अम्बिकापुर जा रही थी. तभी चालक की लापरवाही से बस दोंदरो घाटी में गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story