
x
छग
North Bastar Kanker. उत्तर बस्तर कांकेर। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम किशनपुरी में किया गया, जिसमें ग्रामीणों से विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 149 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 131 का शिविर स्थल में ही निराकरण किया गया तथा शेष 18 आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणजनों को दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं उनके गांव में ही निराकरण के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सपना है कि किसानों की आय दोगुना हो। इसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की गई है। सभी को इन योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और उसका लाभ उठाएं। जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने भी शिविर को संबोधित किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
ग्राम किशनपुरी में आयोजित शिविर में 05 हितग्राहियों को शिविर स्थल में ही राशन कार्ड बनाकर जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरित किया गया। उक्त शिविर में कुल 18 गांव के ग्रामीणजनों से विभिन्न विभागों को कुल 149 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सबसे ज्यादा 50 आवेदन जनपद पंचायत नरहरपुर को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार प्रमुख रूप से राजस्व विभाग को 46 और खाद्य विभाग को 25 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जुर्री, एडीएम जितेन्द्र कुर्रे, कृषि सभापति कांति पटेल सहित विभिन्न गांवों के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





