छत्तीसगढ़
नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के 1457 हितग्राही हुए लाभांवित
Shantanu Roy
10 Sept 2024 10:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पूरा करते हुए राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले में ग्राम कस्तुरमेटा, मोहंदी, मसपुर और इरकभटटी में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। जिसके संरक्षण में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी कार्याे को सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के पहुंचविहीन क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का कार्य अभियान की तरह चलाई जा रही है। अबुझमाड़ क्षेत्र में जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के एक हजार 4 सौ 57 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्राधनमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् 12 हितग्राहियों के मकान बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। बैंक सखी माइक्रो एटीएम के माध्यम से एक हितग्राही के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। बारहमासी सड़क सुविधा के लिए 2 सड़क बनाया गया है। नियद नेल्ला नार अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ग्राम मसपुर में राशन दुकान स्थापित किया गया है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामिण विकास विभाग द्वारा 8 हैण्डपम्प खनन् किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणों को तीन गांवों में खेल संमग्री उपलब्ध कराया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 547 हितग्राहियों को निःशुल्क चावल, नमक, चना, गुड़ वितरण किया जा रहा है तथा 4 हितग्राहियों को उज्जवला सिलिंडर वितरण किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 98 किसानों को किसान सम्मान निधि, 368 किसानों को मुफ्त कृषि बीज वितरण किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा 9 हितग्राहियों को सोलर पम्प वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास द्वारा नियद नेल्ला नार के तहत् 15 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ किया गया है, जिनमें से 4 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनविहीन थे, जिसका भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन गांवों में 2 टेलीविजन उपलब्ध कराया गया है। स्कूल शिक्षा द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत् तोड़ामेटा, इरकभटटी, तोड़ोबेड़ा, जड्डा, कोडलियर बीचपारा एवं मिचिंगपारा में प्राथमिक शाला प्रस्तावित किया गया है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मसपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र अप्रैल 2024 से संचालित किया जा रहा है अब तक 714 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रात में भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे है। उर्जा विभाग द्वारा 339 घरों में सालाना मुफ्त 500 यूनिट तक बिजली प्रति कनेक्शन दिया जा रहा है। वन विभाग द्वारा 44 लघु वनोपज संग्रहण केन्द्र प्रारंभ किया गया है और पुलिस विभाग द्वारा कस्तुरमेटा में नाईट लैंडिग और हैलिपैड निर्माण किया गया है।
नियद नेल्ला नार अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत् 449 जॉब कार्ड बनाया गया है। राष्ट्रीय परिवहन सहायता योजना के तहत् 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा 547 परिवारो के लिए राशन कार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 26 दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र बनाया गया है एवं शुुगर एवं बी.पी. स्क्रीनिंग 745 लोगो का किया गया है और सिकलसेल स्क्रीनिंग 2541 लोगों का किया गया है, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् 2488 हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच किया गया है एवं राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् 356 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों के ड्राईविंग लायसेंस बनाया गया है। तहसील कार्यलय के माध्यम से 613 जाति प्रमाण पत्र, 447 निवास प्रमाण पत्र और 208 आय प्रमाण पत्र बनाकर वितरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना के तहत् 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। श्रम विभाग द्वारा 194 श्रमिको का पंजीयन कर श्रम कार्ड बनाया गया है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् 18 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति के लिए 49 लोगों का सर्वे किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत् 98 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विधवा पेंशन के तहत् 39 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन 3 हितग्राहियों, सुखद सहारा पेंशन 17, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत् 34 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् 19 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत् 346 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् 2 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र 477 हितग्राहियों को प्रदाय किया गया है, आधार कार्ड 381 लोगों का बनाया गया है। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् 198 लोगों का बीमा कराया गया है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत् 387 हितग्राहियों का बीमा कराया गया है। जनधन योजना के तहत् 393 लोगों का बीमा कराया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से 34 किसानों को लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान कार्ड 51 लोगों का बनाया गया है एवं अटल पेंशन योजना के तहत् 61 हितग्राहियों को पेंशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत् 37 लोगों को लाभान्वित किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





